ट्रंप की बड़ी जुबानी चूक! NATO समिट में ईरान को बता दिया ‘इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ जापान’

0

NATO सम्मेलन में ट्रंप से जुबानी चूक, ईरान की जगह बोले ‘इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ जापान’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। तुर्किये में आयोजित NATO शिखर सम्मेलन के दौरान ईरान पर बोलते हुए उनसे ऐसी जुबानी चूक हुई, जिसने सोशल मीडिया पर बहस और मजाक दोनों को जन्म दे दिया। ट्रंप ने गलती से “इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान” की जगह “इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ जापान” कह दिया।

अपने संबोधन में ट्रंप ने कहा कि “इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ जापान ने हमारे विमानवाहक पोत पर 111 मिसाइलें दागीं।” हालांकि, इसके तुरंत बाद उन्होंने ईरान के साथ हुए तनाव और मिसाइल हमलों का जिक्र जारी रखा, जिससे साफ हो गया कि उनका इशारा ईरान की ओर था और यह महज जुबान फिसलने का मामला था।

ट्रंप के इस बयान का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यूजर्स ने उनकी इस गलती पर जमकर प्रतिक्रियाएं दीं और कई मीम्स भी शेयर किए। कुछ लोगों ने इसे सामान्य जुबानी चूक बताया, जबकि कई ने इसे लेकर ट्रंप की आलोचना भी की।

जापान एक लोकतांत्रिक राष्ट्र है और उसका “इस्लामिक रिपब्लिक” से कोई संबंध नहीं है। ऐसे में ट्रंप की यह टिप्पणी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई।

इस बीच, क्योटो यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर नाओकी यामामोटो ने व्यंग्य करते हुए लिखा, “यह इतिहास का वह क्षण है जब अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर आधिकारिक तौर पर ‘इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ जापान’ को मान्यता दे दी।” उनका यह कटाक्ष भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Comments are closed.