झारखंड में मतदाता सूची का बड़ा अपडेट, SIR के बाद 43.61 लाख वोटरों के नाम हटे

1

झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) के तहत मतदाता सूची का प्रारूप (ड्राफ्ट) प्रकाशित कर दिया गया है। नई ड्राफ्ट मतदाता सूची के अनुसार राज्य में कुल 2,21,01,249 मतदाता शामिल किए गए हैं।

इनमें 1,12,06,755 पुरुष, 1,08,94,234 महिला और 260 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। एसआईआर से पहले राज्य में कुल 2,64,63,236 मतदाता पंजीकृत थे। नई ड्राफ्ट सूची जारी होने के बाद 43,61,987 नाम मतदाता सूची से बाहर हो गए हैं।

निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार, हटाए गए नामों में ऐसे मतदाता शामिल हैं जिनकी मृत्यु हो चुकी है, जो स्थायी रूप से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित हो चुके हैं, जिनके नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज पाए गए, या जिन्होंने पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान निर्धारित औपचारिकताएं पूरी नहीं कीं।

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित होने के साथ ही अब दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू होगी। इस दौरान पात्र नागरिक अपने नाम जोड़ने, संशोधित कराने या हटाए जाने पर आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। सभी दावों और आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

विवरण संख्या
झारखंड में मतदाताओं की कुल संख्या 2,64,63,236
प्रारूप मतदाता सूची में कुल मतदाता 2,21,01,249
पुरुष मतदाता 1,12,06,755
महिला मतदाता 1,08,94,234
थर्ड जेंडर मतदाता 260
मतदाता सूची से बाहर हुए मतदाता 43,61,987

Comments are closed.