महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारी बारिश के बीच घाटकोपर-कुर्ला इलाके में भूस्खलन से बड़ा हादसा हो गया।
देर रात हुए इस हादसे में अब तक दो लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। वहीं, मलबे में कई अन्य लोगों के दबे होने की आशंका है।
Related Posts
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। मलबा हटाने के साथ फंसे लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बचावकर्मी लगातार मलबे में तलाश कर रहे हैं और राहत कार्य तेज कर दिया गया है।
लगातार हो रही बारिश के कारण बचाव अभियान में मुश्किलें आ रही हैं। प्रशासन की टीमें मौके पर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और प्रभावित इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है।
Comments are closed.