भूकंप से तबाही के बाद मदद का इंतजार, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुबियांतो की भावुक अपील

1

फ्लोरेस में भूकंप के बाद संकट गहराया, 5 हजार लोग राहत शिविरों में; राष्ट्रपति ने की प्रार्थना की अपील

इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप में पिछले सप्ताह आए भूकंप के बाद हजारों लोग अब भी राहत और जरूरी मदद का इंतजार कर रहे हैं। भूकंप में 68 लोगों की जान गई, जबकि 213 लोग घायल हुए। कई घरों और इमारतों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार, करीब 5,000 लोगों को अपने घर छोड़कर अस्थायी आश्रयों में जाना पड़ा है। कई प्रभावित परिवार अब भी क्षतिग्रस्त घरों के बाहर तिरपाल के टेंट में रात गुजार रहे हैं। आफ्टरशॉक्स के डर से लोग घरों के भीतर जाने से बच रहे हैं।

मुश्किल हालात में पहुंची राहत टीम

अधिकारियों ने बताया कि रविवार देर रात राहतकर्मी भूकंप के केंद्र के करीब स्थित पालुए द्वीप तक पहुंचे। भूस्खलन से प्रभावित रास्तों के कारण राहत टीम को वहां पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

कई दिनों तक दूसरे इलाकों से कटे रहने के बाद पालुए और आसपास के क्षेत्रों में लोगों को भोजन, आश्रय और अन्य जरूरी राहत सामग्री की तत्काल जरूरत है।

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति की अपील

इंडोनेशिया ने सोमवार को अपना 81वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस मौके पर राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो ने भूकंप प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की और देशवासियों से आपदा से प्रभावित परिवारों के लिए प्रार्थना करने की अपील की।

Comments are closed.