सऊदी अरब जाने वाली उड़ानें स्थगित, एअर इंडिया-इंडिगो ने रोकीं सेवाएं; भारतीय दूतावास ने यात्रियों को सतर्क रहने की दी सलाह
सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह, एअर इंडिया-इंडिगो ने उड़ानें टालीं
सऊदी अरब में हवाई हमलों के खतरे के बीच रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को भारतीय नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की। दूतावास ने लोगों से घरों के अंदर रहने और अत्यंत आवश्यक होने पर ही बाहर निकलने की अपील की है। साथ ही, अफवाहों से बचने और किसी भी जरूरी जानकारी के लिए भारतीय दूतावास के संपर्क में रहने की सलाह दी गई है।
इस बीच, एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने रियाद, दम्मम और जेद्दा के लिए अपनी उड़ानें 20 अक्टूबर तक रद्द रखने का फैसला किया है। वहीं, इंडिगो ने सऊदी अरब के लिए अपनी सेवाएं 24 अक्टूबर तक स्थगित रखने की घोषणा की है।
उधर, सऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच भारत ने उसके प्रति समर्थन और एकजुटता जताई है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की खुली बहस में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश ने सऊदी अरब के प्रति भारत का समर्थन व्यक्त किया।
Comments are closed.