जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकी ठिकाने का पर्दाफाश, सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार किए बरामद
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के एक संदिग्ध ठिकाने का भंडाफोड़ करते हुए भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।
सोमवार को चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान जंगल में एक प्राकृतिक गुफा के भीतर छिपाकर रखे गए नौ ग्रेनेड लॉन्चर के गोले, एक एके मैगजीन और पिस्तौल के 30 कारतूस मिले।
खुफिया इनपुट के बाद शुरू हुई तलाशी
सैन्य अधिकारियों के अनुसार, राजौरी के पंच गब्बर इलाके में संदिग्ध लोगों की गतिविधियों को लेकर खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद 60 राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने दुर्गम वन क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया।
गुफा में छिपाकर रखा गया था गोला-बारूद
अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को एक प्राकृतिक गुफा में संदिग्ध ठिकाना मिला। तलाशी लेने पर वहां से नौ मल्टीपल ग्रेनेड लॉन्चर (MGL) के गोले, एक एके मैगजीन और 7.62 मिमी पिस्तौल के 30 राउंड बरामद किए गए।
अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान संदिग्धों से कोई संपर्क नहीं हुआ। फिलहाल, ठिकाने से हथियारों और गोला-बारूद
Comments are closed.