अफगानिस्तान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, 5.5 मापी गई तीव्रता

1

अफगानिस्तान में देर रात भूकंप से हिली धरती, 5.5 तीव्रता के झटके दर्ज

अफगानिस्तान में शनिवार रात भूकंप के झटकों से धरती कांप उठी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भारतीय समयानुसार रात 11 बजकर 14 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.5 मापी गई।

भूकंप का केंद्र जमीन से 129 किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया। इसकी लोकेशन अक्षांश 36.157 और देशांतर 71.240 बताई गई है।

भूकंप के बाद फिलहाल किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की खबर सामने नहीं आई है। स्थिति को लेकर आगे की जानकारी का इंतजार है।

Comments are closed.