पीपुल्स विधायक सुरजीत दत्ता का हुआ निधन, राज्य सरकार ने की एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा

0 90

राजनेता और 7-रामनगर विधानसभा के पीपुल्स विधायक सुरजीत दत्ता का निधन हो गया है। इस जानकारी को X हैंडल पर बीजेपी त्रिपुरा ने साझा किया है।

भाजपा त्रिपुरा ने X हैंडल पर एक ट्वीट कर इस खबर की जानकारी दी है।

उन्होंने लिखा, ओम: शांति! अनुभवी राजनेता और 7-रामनगर विधानसभा के पीपुल्स विधायक सुरजीत दत्ता के असामयिक निधन से हमें गहरा दुख हुआ है।

राज्य सरकार ने उनके सम्मान में गुरुवार को एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।

Leave A Reply