गलत मतदाता डेटा विवाद: माफ़ी के एक दिन बाद CSDS के संजय कुमार पर मामला दर्ज

महाराष्ट्र चुनावों को लेकर संजय कुमार ने दावा किया था कि विधानसभा क्षेत्र 59 (रामटेक) में 2024 लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की संख्या 4,66,203 थी, जबकि विधानसभा चुनाव में यह घटकर 2,86,931 रह गई।

3

नागपुर में लोकनीति-सीएसडीएस से जुड़े चुनाव विश्लेषक संजय कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों को लेकर गलत सूचना फैलाने और चुनाव नियमों के उल्लंघन का आरोप है।

बीएनएस की कई धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है। नासिक के सरकारवाड़ा थाने में भी उनके खिलाफ वोटों में धांधली का झूठा आरोप लगाने का मामला दर्ज है। संजय कुमार ने पहले अपने विवादित पोस्ट पर माफी मांगते हुए स्वीकार किया था कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव के आंकड़ों की तुलना में उनकी टीम से गलती हुई और ट्वीट हटा दिया गया। उन्होंने दावा किया था कि रामटेक और देवलाली सीटों पर मतदाताओं की संख्या में 35-38% तक की कमी आई है, जिसे बाद में गलत साबित किया गया।

Comments are closed.