Ramayana First Look: रणबीर कपूर के राम-सीता-लक्ष्मण की झलक, Yash बने खौफनाक रावण

2

नितेश तिवारी के निर्देशन और नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बन रही ‘Ramayana’ को लेकर दर्शकों का इंतजार लगातार बढ़ रहा है।

फिल्म के नए अपडेट के बीच मेकर्स ने राम, सीता, लक्ष्मण और रावण के किरदारों की नई झलक साझा की है। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे जहां भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण के रूप में नजर आ रहे हैं, वहीं यश का रावण अवतार भी सामने आया है।

एक साथ नजर आए राम, सीता और लक्ष्मण

जारी पोस्टर में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में दिखाई दे रहे हैं। उनका लुक शांत और गंभीर नजर आता है। साई पल्लवी माता सीता के किरदार में हैं, जबकि रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आ रहे हैं।

तीनों किरदारों को एक ही फ्रेम में पेश किया गया है। पोस्टर के साथ मेकर्स ने लिखा, ‘धर्म में हमेशा एक साथ।’ इस झलक में राम, सीता और लक्ष्मण के बीच के रिश्ते और कहानी के भावनात्मक पक्ष को उभारने की कोशिश की गई है।

यश के रावण लुक ने खींचा ध्यान

इसके साथ ही मेकर्स ने यश के रावण किरदार का नया पोस्टर भी जारी किया है। पोस्टर में यश को रावण के रूप में दिखाया गया है, जिसमें उनके चेहरे पर गंभीर और प्रभावशाली भाव नजर आते हैं। मेकर्स ने पोस्टर के साथ लिखा, ‘तीन लोकों पर शासन करने वाला, रावण।’

इन सितारों से सजी है ‘Ramayana’

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं। नितेश तिवारी की यह फिल्म रामायण की कथा को बड़े पैमाने पर सिनेमाई रूप देने की कोशिश है।

यह फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज की जाएगी। ‘Ramayana’ को दो भागों में बनाया जा रहा है और इसे दुनियाभर में IMAX फॉर्मेट में रिलीज करने की योजना है।

दिवाली 2026 में रिलीज होगा पहला भाग

प्राइम फोकस स्टूडियोज, DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के सहयोग से तैयार हो रही इस दो-भाग वाली फिल्म का पहला हिस्सा दिवाली 2026 में रिलीज होगा। वहीं, ‘Ramayana: Part 2’ दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में आएगा।

Comments are closed.