ड्रेक पैसेज में 7.5 तीव्रता का भूकंप, साउथ अमेरिका और अंटार्कटिका के बीच हिले इलाके
शुक्रवार सुबह साउथ अमेरिका और अंटार्कटिका के बीच स्थित ड्रेक पैसेज में जोरदार भूकंप आया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, इसकी तीव्रता 7.5 मापी गई। शुरू में इसे 8.0 बताया गया था, लेकिन बाद में संशोधित कर 7.5 कर दिया गया।
ड्रेक पैसेज दक्षिण अमेरिका के केप हॉर्न और अंटार्कटिका के दक्षिण शेटलैंड द्वीप के बीच स्थित वॉटर बॉडी है। भारतीय समयानुसार भूकंप सुबह 7:46 बजे महसूस किया गया।
Comments are closed.