राज कुशवाहा के बयान से उभरा नया नाम, सोनम का भाई गोविंद जांच के घेरे में

2

सोनम रघुवंशी केस: जांच की जद में आया भाई गोविंद, हवाला ट्रांजैक्शन की जांच में जुटी ईडी

राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब जांच एजेंसियों की निगाहें उसके भाई गोविंद रघुवंशी पर भी टिक गई हैं। हवाला नेटवर्क से जुड़े इनपुट्स के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

शिलॉन्ग पुलिस और अपराध शाखा द्वारा गिरफ्तार किए गए राज कुशवाहा के मोबाइल से मिले डाटा में हवाला लेनदेन के संकेत मिले हैं। जांच में सामने आया है कि कोडवर्ड के तौर पर ₹10 के नोट की तस्वीरों का इस्तेमाल किया जा रहा था।

राज ने लिया सोनम और गोविंद का नाम
पुलिस पूछताछ में राज कुशवाहा ने स्वीकार किया कि वह सोनम और उसके भाई गोविंद के साथ मिलकर हवाला के ज़रिए धन का लेनदेन करता था। गोविंद, ‘श्री बालाजी एक्टिरियो’ नाम से एक प्लायवुड व लेमिनेशन कंपनी चलाता है, जिसे एजेंसियां अब संदिग्ध कारोबार के रूप में देख रही हैं।

अपराध शाखा ने हवाला संबंधी साक्ष्य ईडी को सौंप दिए हैं। इसके बाद ईडी ने गोविंद के साथ-साथ उसके रिश्तेदार जितेंद्र रघुवंशी के बैंक खातों की भी जांच शुरू की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनम इन्हीं खातों के जरिए वित्तीय गतिविधियां संचालित करती थी।

गोविंद से हो रही पूछताछ, बयानों में विसंगति
शिलॉन्ग पुलिस ने अब गोविंद रघुवंशी को पूछताछ के लिए तलब किया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि गोविंद के बयानों में कई विरोधाभास पाए गए हैं, जिससे जांच का दायरा और गहराया है।

नार्को टेस्ट की मांग
राजा रघुवंशी के भाइयों, सचिन और विपिन रघुवंशी ने सोनम का नार्को टेस्ट कराने की मांग की है। परिवार का आरोप है कि सोनम की मां को राज और सोनम के रिश्ते की जानकारी थी, लेकिन उसने यह बात छुपाई। परिवार ने यह भी कहा कि सगाई के दौरान सोनम के पिता देवी सिंह ने राज को कभी परिवार के सामने स्वीकार नहीं किया, जबकि वह लंबे समय से उनके साथ था।

Comments are closed.