चंदन मिश्रा हत्याकांड: पश्चिम बंगाल से आरोपियों की गिरफ्तारी, पटना पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई

5

चंदन मिश्रा हत्याकांड: शेरू गिरोह के शूटरों की बंगाल से गिरफ्तारी, पटना पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई

पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की हत्या के मामले में पटना पुलिस और एसटीएफ ने बड़ी सफलता हासिल की है। सूत्रों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में छापेमारी कर शेरू सिंह गिरोह से जुड़े कुछ शूटरों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, अभी तक पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बिहार पुलिस, पुरुलिया जेल में बंद शेरू सिंह के नेटवर्क की जांच करते हुए बंगाल तक पहुंची थी। वहीं से यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की संख्या फिलहाल साफ नहीं है। गौरतलब है कि बक्सर के कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा की 6 जुलाई को पारस अस्पताल के अंदर घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पांच हथियारबंद शूटरों ने वारदात को अंजाम दिया था, जिससे पूरे शहर में सनसनी फैल गई थी।

Comments are closed.