दिल्ली ब्लास्ट पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई, असम में 17 गिरफ्तार

2

दिल्ली धमाके के बाद इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के आरोप में असम में अब तक 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को बताया कि गुरुवार को 11 और लोगों को गिरफ्तार किया गया। इससे पहले बुधवार को छह लोगों को हिरासत में लिया गया था।

सरमा ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट में कहा कि दिल्ली धमाके के बाद आपत्तिजनक पोस्ट के सिलसिले में असम भर में कुल 17 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि असम पुलिस उन लोगों के खिलाफ सख्ती बरतेगी जो हिंसा या अपराध को बढ़ावा देते हैं। मुख्यमंत्री ने पहले ही निर्देश दिए थे कि जो लोग धमाके का स्वागत या समर्थन करते हैं, उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

Comments are closed.