दिल्ली के निजामुद्दीन में बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के चचेरे भाई आसिफ कुरैशी की पार्किंग विवाद में हत्या कर दी गई।
पुलिस के अनुसार, गुरुवार रात जंगपुरा भोगल बाजार लेन में आसिफ के घर के बाहर एक पड़ोसी ने स्कूटी खड़ी कर दी थी। जब आसिफ ने स्कूटी हटाने को कहा, तो विवाद बढ़ गया और आरोपी ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल आसिफ को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। आसिफ की पत्नी ने बताया कि मामूली विवाद पर आरोपियों ने बेरहमी से हमला किया और पहले भी पार्किंग को लेकर उनका झगड़ा हो चुका था।
पुलिस ने हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।
Comments are closed.