धराली के बाद अब थराली में कहर बरपाया बादल फटने से, भारी तबाही के बीच हर अपडेट यहां पढ़ें

1

उत्तराखंड: चमोली के थराली में बादल फटने से तबाही, एक लापता, राहत-बचाव जारी

उत्तराखंड में बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार देर रात चमोली जिले के थराली में बादल फटने से भारी तबाही मच गई। घटना करीब एक बजे हुई, जब अचानक तेज बारिश और मलबे के बहाव ने कई घरों और वाहनों को चपेट में ले लिया।

प्रशासन के मुताबिक, एक व्यक्ति लापता है और सागवाड़ा गांव में एक लड़की घर के अंदर मलबे में दब गई है। SDRF की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है।

भारी नुकसान

थराली बाजार और तहसील परिसर में मलबा भर गया।

कई घर और वाहन मलबे में दबे।

चेपड़ों बाजार की कुछ दुकानें क्षतिग्रस्त।

सड़कें बंद

थराली-ग्वालदम मार्ग मिंग्गदेरा में बंद।

थराली-सागवाड़ा मार्ग भी बंद।

रास्ते खोलने का काम जारी।

Comments are closed.