अमेरिका में AI की मदद से सड़कें की जा रही गड्ढामुक्त, कैमरों से रियल-टाइम निगरानी
अमेरिका कई राज्यों में सड़कों की मरम्मत और सुरक्षा बढ़ाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग कर रहा है। AI सिस्टम गड्ढों की पहचान करता है, यह तय करता है कि किस हिस्से की मरम्मत पहले जरूरी है, कहां गार्डरेल टूटे हैं, किस जगह साइनबोर्ड खराब हैं और किन मोड़ों पर चेतावनी बोर्ड लगाने चाहिए।
कैमरों से मिलने वाली जानकारी सीधे विभाग तक पहुंचती है और मरम्मत टीमें तुरंत मौके पर जाकर काम पूरा करती हैं। हवाई राज्य में सड़क हादसे कम करने के लिए 1,000 डैशकैम लगाए गए हैं।
कैसे मदद कर रहा है AI?
ये कैमरे AI के जरिए सड़क चिह्न, गार्डरेल और पैदल मार्ग जैसी चीज़ों का ऑटोमैटिक निरीक्षण करते हैं। आपात स्थितियों में ये तुरंत अलर्ट भेज देते हैं। कैलिफोर्निया के सैन जो में इस प्रणाली ने लगभग 97% सटीक डेटा दिया है।
टेक्सास में जनता भी जुड़ी
टेक्सास में आम लोगों की गाड़ियों पर लगे कैमरों और मोबाइल डेटा की मदद से खराब सड़कों की पहचान तेज की जा रही है।
हवाई में 2021 से “Eyes on the Road” अभियान चल रहा है, जिसमें वाहनों में 499 डॉलर के डैशकैम मुफ्त लगाए गए थे।
इस अभियान में हवाई यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग प्रोफेसर रोज़र चेन ने योगदान दिया है। सैन जो के मेयर मैट महन ने सड़क सुधार के लिए दो स्टार्टअप भी शुरू किए हैं।
भविष्य में AI का और बड़ा रोल
विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वर्षों में ज्यादातर वाहनों में कैमरे होंगे, जिनकी मदद से सड़कें लगातार मॉनिटर होंगी। इससे गड्ढे जल्दी भर सकेंगे, साइनबोर्ड दुरुस्त रहेंगे और यातायात और सुरक्षित होगा।
Comments are closed.