दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरनाक, कई क्षेत्रों में AQI 400 पार

6

दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार चिंताजनक बना हुआ है। शनिवार सुबह 7 बजे राष्ट्रीय राजधानी का औसत AQI 365 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है। यह लगातार आठवां दिन है जब दिल्ली का AQI 300 से ऊपर बना हुआ है और अभी सुधार के कोई संकेत नहीं दिख रहे।

कई इलाकों में AQI ‘गंभीर’ श्रेणी में
शहर के कई हिस्सों में वायु गुणवत्ता AQI 400 पार करते हुए ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई है। सबसे प्रदूषित इलाकों में शामिल हैं:

  • वजीरपुर – 427
  • विवेक विहार – 423
  • आनंद विहार – 422
  • बवाना – 419
  • जहांगीरपुरी – 417

खराब होती हवा को देखते हुए CAQM ने 11 नवंबर से पूरे NCR में GRAP-3 लागू कर दिया है, जिसके तहत निर्माण कार्य, डीजल जनरेटर और अन्य प्रदूषणकारी गतिविधियों पर रोक सहित कई कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

दिल्ली में ठंड बढ़ी
प्रदूषण के बीच राजधानी में सर्दी भी बढ़ रही है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 11°C रहा, जबकि अधिकतम तापमान 27–28°C के बीच रहने का अनुमान है। मौसम साफ और धूप खिली रहने की संभावना है।

प्रमुख इलाकों का AQI

इलाका AQI
वजीरपुर 427
विवेक विहार 423
आनंद विहार 422
बवाना 419
जहाँगीरपुरी 417
मुंडका 414
रोहिणी 414
अशोक विहार 403
नेहरू नगर 402
डीटीयू 402
नरेला 401

Comments are closed.