दिल्ली-एनसीआर में स्मॉग की घनी परत बनी हुई है और वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर कायम है। धुंध के चलते विजिबिलिटी में तेज गिरावट आई है, जिससे सड़कों पर ट्रैफिक धीमा हो गया है और वाहन रेंगते नजर आ रहे हैं।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, रविवार सुबह सात बजे दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 398 दर्ज किया गया। यह ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है और ‘गंभीर’ स्तर से बस एक कदम दूर है।
GRAP स्टेज-IV के बावजूद राहत नहीं
ग्रैप (GRAP) स्टेज-IV के तहत सभी सख्त पाबंदियां लागू होने के बावजूद राजधानी के अधिकांश इलाकों में AQI 400 के पार रिकॉर्ड किया गया।
आनंद विहार में AQI 433, बवाना 442, बुराड़ी 383, चांदनी चौक 452, द्वारका 414, आईटीओ 399, अक्षरधाम 438, जहांगीरपुरी 440, मुंडका 434, नरेला 418, रोहिणी 438, विवेक विहार 418 और वजीरपुर में 446 दर्ज किया गया।
NCR के शहरों में भी हालात गंभीर
दिल्ली से सटे एनसीआर के अन्य शहरों में भी हवा की गुणवत्ता बेहद खराब से गंभीर बनी हुई है। सुबह सात बजे नोएडा में AQI 401, ग्रेटर नोएडा में 334, गाजियाबाद में 361 और गुरुग्राम में 362 रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, हवा की रफ्तार कम रहने और अनुकूल मौसमीय परिस्थितियों के अभाव में फिलहाल प्रदूषण से तात्कालिक राहत के संकेत नहीं हैं।
Comments are closed.