जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़ छिड़ी

3

कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों की मुठभेड़, NIA का देशभर में छापा।

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के गुडार वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। घेराबंदी होते ही आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद ऑपरेशन एनकाउंटर में बदल गया। फिलहाल दोनों ओर से फायरिंग जारी है और आतंकियों की संख्या का पता नहीं चल पाया है।

NIA की कार्रवाई
इधर, राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने सोमवार को पांच राज्यों और जम्मू-कश्मीर में 22 ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई आतंकी साजिश से जुड़े एक मामले की जांच के सिलसिले में की गई है। जम्मू-कश्मीर में बारामूला, कुलगाम, अनंतनाग और पुलवामा जिलों में तलाशी ली गई।

Comments are closed.