AUS vs IND: वनडे और टी-20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित, बड़े नाम हुए बाहर

3

भारत के खिलाफ आगामी वनडे और टी-20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान कर दिया गया है।

वनडे टीम में मिचेल स्टार्क की वापसी हुई है, जबकि अनकैप्ड खिलाड़ी मैथ्यू रेनशॉ को भी इस महीने के अंत में भारत के खिलाफ होने वाले मैचों के लिए शामिल किया गया है। टीम की कप्तानी दोनों फॉर्मेट में मिचेल मार्श करेंगे। चोट के चलते पैट कमिंस इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, वहीं ग्लेन मैक्सवेल को भी वनडे और टी-20 टीम में जगह नहीं मिली है।

ऑस्ट्रेलिया वनडे टीम:
मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मिचेल ओवेन, मैथ्यू रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल स्टार्क, एडम ज़म्पा

ऑस्ट्रेलिया टी-20 टीम (पहले दो मैच):
मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, टिम डेविड, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमन, मिचेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम ज़म्पा

टी-20 सीरीज का शेड्यूल (India vs Australia T20):

  • पहला टी20: 29 अक्टूबर, कैनबेरा
  • दूसरा टी20: 31 अक्टूबर, मेलबर्न
  • तीसरा टी20: 2 नवंबर, होबार्ट
  • चौथा टी20: 6 नवंबर, गोल्ड कोस्ट
  • पांचवां टी20: 8 नवंबर, ब्रिसबेन

भारत की टी-20 टीम:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर

भारत की वनडे टीम:
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल, यशस्वी जयसवाल

वनडे सीरीज का शेड्यूल (भारत vs ऑस्ट्रेलिया):

  • पहला वनडे: 19 अक्टूबर, पर्थ
  • दूसरा वनडे: 23 अक्टूबर, एडिलेड
  • तीसरा वनडे: 25 अक्टूबर, सिडनी

इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के कई दिग्गज खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी और नए चेहरे टीम में शामिल होने से रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद है।

Comments are closed.