समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आज़म खान करीब 23 महीने बाद सीतापुर जेल से रिहा होने जा रहे हैं। मंगलवार सुबह 7 बजे उनकी रिहाई निर्धारित है। अदालत से जमानत आदेश मिलने के बाद जेल प्रशासन ने प्रक्रिया पूरी कर ली है।
जमीन कब्जाने से लेकर बकरी चोरी तक, उन पर सौ से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। हालांकि हाल ही में डूंगरपुर कांड, 2008 की सार्वजनिक संपत्ति नुकसान का मामला और ‘क्वालिटी बार’ केस सहित कई मामलों में उन्हें जमानत मिल चुकी है।
आज़म खान की रिहाई की खबर से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है। परिजन सीतापुर पहुंच चुके हैं और समर्थक जेल के बाहर उनके स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं। स्थानीय लोगों ने भी राहत और उत्साह जताया है। संभावित भीड़ और व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन अलर्ट पर है। जेल के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है ताकि रिहाई के समय सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहे।
Comments are closed.