शराब घोटाला जांच: ED की छापेमारी के बाद भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल गिरफ्तार

4

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल ED के शिकंजे में

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से पहले ईडी की टीम ने सुबह भिलाई स्थित उनके निवास पर छापा मारा था। इस छापेमारी की जानकारी खुद भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर साझा की। उन्होंने लिखा,

“ED आ गई। आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है। अडानी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा उठाना था। भिलाई निवास में ‘साहेब’ ने ED भेज दी है।”

बताया जा रहा है कि ईडी की यह कार्रवाई शराब घोटाले से जुड़े धनशोधन की जांच के सिलसिले में की गई है। जांच एजेंसी को संदेह है कि इस मामले में बड़े पैमाने पर लेन-देन हुए हैं, जिसमें राजनीतिक संरक्षण की भूमिका भी जांच के दायरे में है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला मामले में ईडी पहले भी कई अधिकारियों और कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी को इस मामले में एक बड़ी राजनीतिक और कानूनी मोड़ के रूप में देखा जा रहा है।

Comments are closed.