BCCI में बड़ा बदलाव: राजीव शुक्ला कार्यकारी अध्यक्ष बने, रोजर बिन्नी बाहर

3

रोजर बिन्नी ने छोड़ा बीसीसीआई अध्यक्ष पद, राजीव शुक्ला बने कार्यकारी अध्यक्ष।

बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने उम्र सीमा पूरी होने के कारण पद से इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह अब बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। वह अगले चुनाव तक इस जिम्मेदारी को संभालेंगे।

बुधवार (27 अगस्त) को हुई एपेक्स काउंसिल की बैठक में अध्यक्ष की कुर्सी पर बिन्नी की जगह शुक्ला बैठे नजर आए। इस बैठक में ड्रीम11 अनुबंध समाप्ति और नए प्रायोजक पर चर्चा हुई।

बीसीसीआई संविधान के अनुसार 70 वर्ष की उम्र पार करने वाले पदाधिकारी अपने पद पर बने नहीं रह सकते। कर्नाटक के पूर्व क्रिकेटर रोजर बिन्नी का जन्म 19 जुलाई 1955 को हुआ था और वे हाल ही में 70 साल पूरे कर चुके हैं।

65 वर्षीय राजीव शुक्ला 2020 से बीसीसीआई के उपाध्यक्ष के रूप में काम कर रहे हैं और अब करीब छह महीने तक कार्यकारी अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे।
रोजर बिन्नी अक्टूबर 2022 में बीसीसीआई के 36वें अध्यक्ष बने थे। उनसे पहले यह पद सौरव गांगुली के पास था।

Comments are closed.