Bigg Boss 19: Tanya Mittal के आउटफिट पर Malti Chahar का कमेंट, बोलीं—‘पेटीकोट पहना, ब्लाउज नहीं’, घर में मचा हंगामा
‘बिग बॉस 19’ में नया विवाद: मालती चाहर ने तान्या मित्तल पर लगाए गंभीर आरोप, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा।
‘बिग बॉस 19’ के घर में एक और बड़ा ड्रामा सामने आया है। फरहाना भट्ट के झगड़े के बाद अब मालती चाहर और तान्या मित्तल के बीच जबरदस्त बहस छिड़ गई है। शो से जुड़े अपडेट्स के मुताबिक, इस हफ्ते मालती तान्या के बारे में कुछ ऐसे खुलासे करती दिखेंगी, जिससे घर का माहौल पूरी तरह बदल जाएगा।
हाल ही में जारी प्रोमो में मालती चाहर अपने को-कंटेस्टेंट्स के सामने तान्या मित्तल पर कई दावे करती नजर आईं। उन्होंने कहा कि तान्या “सती-सावित्री बनने का दिखावा करती हैं”, लेकिन उनकी असलियत कुछ और है। जब अभिषेक बजाज ने कहा कि तान्या साड़ी पहनती हैं और काफी संस्कारी लगती हैं, तो मालती ने जवाब दिया, “तुम्हें सिर्फ एक साइड पता है, दूसरी नहीं। उनके कई बोल्ड वीडियोज हैं।”
मालती के इस बयान के बाद घर के सभी सदस्य हैरान रह गए। उन्होंने आगे कहा कि तान्या के हालिया वीडियो में उनका लुक चर्चा का विषय बना हुआ है। अभिषेक ने भी इस पर आश्चर्य जताया।
मालती के कमेंट्स सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ यूजर्स का कहना है कि मालती ने तान्या के कैरेक्टर पर सवाल उठाकर हद पार की है, जबकि दूसरे पक्ष के लोग तान्या का समर्थन कर रहे हैं। कई लोगों ने यह भी लिखा कि तान्या के पुराने वीडियोज उनकी “स्पिरिचुअल जर्नी” से पहले के हैं और उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है।
Comments are closed.