Bihar Weather Update: बिगड़ने वाला है बिहार का मौसम, राजधानी का कुछ ऐसा रहेगा हाल; पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट

0 115

बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी युक्त पुरवा हवा के कारण प्रदेश का मौसम सामान्य बना हुआ है। पुरवा के चलते आर्द्रता में वृद्धि होने के साथ भीषण गर्मी व लू (हीट वेव) से लोगों को राहत मिली है। अगले पांच दिनों तक मौसम सामान्य बना रहेगा।

गुरुवार को पटना समेत आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना है। वहीं, उत्तरी भागों के अधिसंख्य भागों में गरज-तड़क के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा का पूर्वानुमान है।

पटना सहित कई इलाकों में छाए रहेंगे बादल

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, बांग्लादेश व उससे सटे प​श्चिम बंगाल पर व प​श्चिम बिहार के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव बना है। इनके प्रभाव से पटना समेत अधिसंख्य भागों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ तेज हवा का प्रवाह जारी रहेगा।

बीते 24 घंटों के दौरान उत्तरी भागों के अधिसंख्य भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा दर्ज की गई। मधेपुरा के कुमारखंड में सर्वाधिक वर्षा 110.2 मिमी दर्ज की गई। राजधानी के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री गिरावट के साथ 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बीते तीन वर्षों के दौरान राजधानी का सबसे कम अधिकतम तापमान गुरुवार को दर्ज किया गया। 38.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सर्वाधिक अधिकतम तापमान अरवल जिला में दर्ज किया गया।

प्रदेश के इन जगहों पर दर्ज हुई वर्षा
स्थान- वर्षा (मिमी में)

मुजफ्फरपुर – 105.8

समस्तीपुर पूसा- 64.6

दरभंगा के घनश्यामपुर- 63.2

मधुबनी के पंडौल – 62.2

पूर्णिया के बनमखी – 52.2

नालंदा के सरमेरा – 47.2

प्रमुख शहरों का तापमान (तापमान डिग्री सेल्सियस में)
शहर            अधिकतम      न्यूनतम

पटना              34.9            26.3

गया               36.2            25.4

भागलपुर       36.2           25.0

मुजफ्फरपुर   31.0          24.2

Leave A Reply