प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका सुलक्षणा पंडित का 71 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
1970 और 80 के दशक में सक्रिय रहीं सुलक्षणा पंडित ने न केवल अभिनय के क्षेत्र में बल्कि गायिकी में भी अपनी अलग पहचान बनाई थी। उन्होंने फिल्मों ‘आप बीती’, ‘उलझन’, ‘राहु केतु’ और ‘करिश्मा’ जैसी फिल्मों में काम किया और कई यादगार गाने गाए। सुलक्षणा पंडित मशहूर संगीतकार जोड़ी जतिन-ललित की बहन और महान गायिकाओं लता मंगेशकर व आशा भोसले की भतीजी थीं। उन्होंने किशोर कुमार, मुकेश और मोहम्मद रफ़ी जैसे दिग्गज गायकों के साथ युगल गीत गाए।
उनके लोकप्रिय गीतों में “तू ही सागर तू ही किनारा”, “बंधन तोड़ दे”, “कहीं देखी कहीं सुनी” जैसे गाने शामिल हैं, जो आज भी संगीत प्रेमियों के बीच उतने ही लोकप्रिय हैं।
Comments are closed.