बॉक्स ऑफिस पर धमाका: ‘बागी 4’ ने दूसरे दिन मारी बाजी, पीछे छूटी ‘द बंगाल फाइल्स’

2

Baaghi 4 Box Office Day 2: टाइगर श्रॉफ की फिल्म ने ‘द बंगाल फाइल्स’ को छोड़ा पीछे

5 सितंबर को रिलीज हुई टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। हरनाज संधू, संजय दत्त और सोनम बाजवा स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के पहले दो दिनों में मजबूत कमाई दर्ज की।

बागी 4 की कमाई

Day 1 – ₹12 करोड़

Day 2 – ₹9 करोड़

कुल (2 दिन) – ₹21 करोड़

वर्ल्डवाइड – ₹25 करोड़

दूसरे दिन कलेक्शन में गिरावट दिखी, लेकिन फिल्म ने साल की टॉप-10 ओपनिंग फिल्मों में एंट्री कर ली। फिल्म को ‘A सर्टिफिकेट’ मिलने का असर टिकट खिड़की पर दिखा।

द बंगाल फाइल्स

Day 1 – ₹1.75 करोड़

Day 2 – ₹2.25 करोड़

कुल (2 दिन) – ₹4 करोड़

वर्ल्डवाइड – ₹5 करोड़

तुलना में ‘बागी 4’ ने विवादों में घिरी ‘द बंगाल फाइल्स’ को बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया।

टाइगर श्रॉफ की टॉप 5 ओपनिंग फिल्में

वॉर (2019) – ₹53.35 करोड़

बागी 2 (2018) – ₹25.10 करोड़

बागी 3 (2020) – ₹17.50 करोड़

बड़े मियां छोटे मियां (2024) – ₹16.07 करोड़

बागी 4 (2025) – ₹13.20 करोड़

Comments are closed.