पुलिया से टकराई कार में लगी आग, पांच की मौत, एक महिला गंभीर
बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब एक कार चांदोक दोराहे के पास पुलिया से टकरा गई और उसमें आग लग गई।
कार में कुल छह लोग सवार थे। टक्कर के तुरंत बाद कार में भीषण आग लग गई, जिसमें पांच लोग मौके पर ही जलकर जान गंवा बैठे। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ रामकरण सिंह के अनुसार, सभी यात्री बदायूं जनपद के सहसवान से एक शादी समारोह में शामिल होकर दिल्ली के मालवीय नगर लौट रहे थे।
दमकल और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे की जानकारी मिलने के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
Comments are closed.