रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव: बुलेट ट्रेन का किराया रहेगा आम लोगों की पहुंच में

2

बुलेट ट्रेन: सूरत-बिलिमोरा सेक्शन 2027 तक, पूरा कॉरिडोर 2029 में।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुंबई में ऐलान किया कि सूरत से बिलिमोरा तक बुलेट ट्रेन का पहला सेक्शन 2027 तक चालू होगा, जबकि पूरा मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड कॉरिडोर 2029 में पूरी तरह तैयार होगा। उन्होंने बताया कि टिकट किफायती होंगे और शुरूआती चरण में ट्रेन हर आधे घंटे में चलेगी। पूरी परियोजना पर काम खत्म होने के बाद यह हर 10 मिनट में सेवाएं देने में सक्षम होगी।

आर्थिक और तकनीकी महत्व
बुलेट ट्रेन अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, वापी और मुंबई को जोड़ते हुए एक बड़ा आर्थिक कॉरिडोर बनाएगी। इससे उत्पादकता बढ़ेगी, कारोबार में विस्तार होगा और उद्योगों के बीच सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।

प्रगति अपडेट
508 किलोमीटर कॉरिडोर में से 321 किलोमीटर वायाडक्ट और 398 किलोमीटर पियर का काम पूरा हो चुका है। 17 नदी पुल, 9 स्टील ब्रिज, 206 किलोमीटर नॉइज़ बैरियर और 2,000 से अधिक ओवरहेड इलेक्ट्रिक मास्ट लगाए जा चुके हैं। पालघर जिले में 7 पर्वतीय सुरंगों की खुदाई जारी है। मुंबई के भूमिगत स्टेशन और गुजरात के सभी स्टेशनों पर अधिरचना अंतिम चरण में है।

नई तकनीक
जापान की नई पीढ़ी की बुलेट ट्रेन E10 शिंकान्सेन भारत में आने की संभावना है। जापानी प्रतिनिधिमंडल और भारत ने प्रोजेक्ट की प्रगति पर संतोष जताया।

Comments are closed.