कैलिफोर्निया: हेलीकॉप्टर हाईवे पर क्रैश, 3 लोग घायल

4

अमेरिका के कैलिफोर्निया में हेलीकॉप्टर क्रैश होने से हड़कंप मच गया। सैक्रामेंटो में सोमवार शाम को हुई इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही फायर विभाग और आपातकालीन सेवाओं की टीम मौके पर पहुंची।

हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के दौरान अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया और आग के गोले की तरह हाईवे पर जा गिरा। यह हेलीकॉप्टर इमरजेंसी मेडिकल सर्विस मुहैया करवा रहा था और पास के अस्पताल से उड़ान भरी थी। फिलहाल, हादसे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है और पुलिस इसकी जांच कर रही है।

सैक्रामेंटो की मेयर केविन ने बताया कि हेलीकॉप्टर नेशनल हाईवे 50 पर गिरा। घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। हाईवे पर हेलीकॉप्टर गिरने से क्षेत्र में काफी यातायात बाधित हुआ और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

अधिकारियों का कहना है कि हादसे की जांच जारी है और घटना के पीछे तकनीकी या अन्य कारणों का पता लगाने के लिए सभी एंगल से समीक्षा की जा रही है।

Comments are closed.