टोल प्लाजा पर नकद भुगतान बंद, UPI से चुकाने पर लगेगा ज्यादा शुल्क

3

राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल भुगतान को लेकर नया नियम लागू हो गया है। शुक्रवार, 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नकद भुगतान पूरी तरह बंद कर दिया गया है और अब सभी वाहनों को डिजिटल माध्यमों से ही टोल चुकाना होगा।

नई व्यवस्था के तहत FASTag को भुगतान का मुख्य जरिया बनाया गया है। वैध फास्टैग वाले वाहनों से टोल स्वतः कट जाएगा, जिससे उन्हें टोल प्लाजा पर रुकना नहीं पड़ेगा। जिन वाहनों में फास्टैग नहीं होगा, उनके लिए UPI के जरिए भुगतान का विकल्प दिया गया है। हालांकि, ऐसे मामलों में टोल शुल्क का 1.25 गुना यानी 25% अतिरिक्त भुगतान करना होगा।

सरकार के अनुसार इस फैसले का मकसद टोल प्लाजा पर जाम और लंबी कतारों को कम करना है, ताकि राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा तेज और सुगम हो सके।

इस बदलाव के बाद बिना फास्टैग के सफर करना न सिर्फ असुविधाजनक बल्कि महंगा भी हो जाएगा।

Comments are closed.