CBSE बोर्ड परीक्षाओं का आगाज़, समय सीमा के बाद एंट्री बंद

3

(CBSE) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं आज, 17 फरवरी से शुरू हो गई हैं।

इस साल देशभर से 43 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। इनमें करीब 24 लाख लड़के और 19 लाख लड़कियां हैं। बोर्ड ने परीक्षा को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं और इस बार कुछ नए नियम भी लागू किए गए हैं।

कितने छात्र दे रहे हैं परीक्षा?

  • 10वीं कक्षा में लगभग 25 लाख छात्र परीक्षा दे रहे हैं, जबकि 12वीं में करीब 18.5 लाख छात्र शामिल हो रहे हैं।
  • 10वीं में लगभग 14 लाख लड़के और 10.9 लाख लड़कियां हैं।
  • 12वीं में करीब 10.2 लाख लड़के और 8.3 लाख लड़कियां परीक्षा में बैठेंगी।

देशभर में 10वीं के लिए 8,074 और 12वीं के लिए 7,574 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 10वीं की परीक्षाएं 10 मार्च तक चलेंगी, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 10 अप्रैल को समाप्त होंगी।

पहले दिन अहम विषयों की परीक्षा

10वीं के छात्रों के लिए पहले ही दिन गणित का पेपर रखा गया है, जिसे महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण विषय माना जाता है। वहीं 12वीं में बायोटेक्नोलॉजी, बिजनेस स्टडीज और एंटरप्रेन्योरशिप जैसे विषयों की परीक्षा आयोजित की जा रही है। सभी छात्रों को पहले ही एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं।

इन नियमों का करना होगा पालन

  • सुबह 10 बजे के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि गेट ठीक 10 बजे बंद कर दिए जाएंगे।
  • नियमित छात्रों के लिए स्कूल यूनिफॉर्म अनिवार्य है, जबकि प्राइवेट उम्मीदवार सादे और हल्के कपड़ों में आ सकते हैं।
  • 12वीं की उत्तर पुस्तिकाएं इस बार ‘ऑन-स्क्रीन मार्किंग’ (OSM) प्रणाली से जांची जाएंगी। यानी कॉपियां स्कैन कर शिक्षकों को डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराई जाएंगी।

Comments are closed.