दावोस WEF 2026: चार मुख्यमंत्री और प्रमुख उद्योगपति करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
अगले महीने दावोस में होने वाली विश्व आर्थिक मंच (WEF) 2026 की वार्षिक बैठक में भारत के चार राज्यों के मुख्यमंत्री और 100 से अधिक शीर्ष उद्योगपति हिस्सा लेंगे। यह बैठक 19 से 23 जनवरी तक आयोजित होगी, जिसमें लगभग 3,000 वैश्विक नेता और 60 राष्ट्राध्यक्ष शामिल होंगे।
शामिल मुख्यमंत्री:
महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस
आंध्र प्रदेश: एन चंद्रबाबू नायडू
तेलंगाना: ए. रेवंत रेड्डी
मध्य प्रदेश: मोहन यादव
बैठक का विषय:
“संवाद की भावना”
उद्योगपतियों में शामिल:
मुकेश अंबानी (रिलायंस), एन. चंद्रशेखरन (टाटा समूह), सुनील भारती मित्तल (भारती समूह)
Comments are closed.