NEET पेपर लीक के खिलाफ CJP का फिर प्रदर्शन, 5 सितंबर को इंडिया गेट से पुलिस मुख्यालय तक मार्च

0

NEET विवाद: सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप, 5 सितंबर को इंडिया गेट से पुलिस मुख्यालय तक मार्च करेगा CJP

नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन कर चुका काकरोच जनता पार्टी (CJP) अब 5 सितंबर को दिल्ली में विरोध मार्च निकालेगा। संगठन ने केंद्र सरकार पर 25 जुलाई को आंदोलन खत्म कराने के दौरान किए गए वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया है।

शिक्षक दिवस के दिन प्रस्तावित मार्च इंडिया गेट से शुरू होकर दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक जाएगा। CJP के अनुसार, मार्च का नेतृत्व उन छात्रों के परिजन करेंगे, जिनकी NEET परीक्षा रद्द होने और दोबारा परीक्षा कराए जाने के बाद आत्महत्या से मौत हुई। जुलाई के आंदोलन के दौरान कथित पुलिस कार्रवाई से प्रभावित लोग भी मार्च में शामिल होंगे।

36 दिन के आंदोलन के बाद हुआ था समझौता

CJP ने बताया कि 25 जुलाई को केंद्र के साथ बातचीत के बाद 36 दिनों से चल रहा आंदोलन समाप्त किया गया था। बातचीत में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी वापस लेने, मृत NEET अभ्यर्थियों के परिजनों को मुआवजा देने और परीक्षा सुधारों पर आगे चर्चा करने पर सहमति बनी थी।

हालांकि, संगठन का आरोप है कि सरकार ने अब तक प्राथमिकी वापस लेने और प्रदर्शनकारियों को दंडात्मक कार्रवाई से सुरक्षा देने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। CJP का दावा है कि सरकार तकनीकी अड़चनों का हवाला देकर प्रक्रिया को टाल रही है और लिखित आश्वासन भी अभी तक नहीं दिया गया है।

Comments are closed.