हिमाचल में बादल फटा: तांगलिंग नाले में अचानक बाढ़, उत्तराखंड के बाद फिर मौसम का कहर

3

धराली के बाद किन्नौर में बादल फटा, तांगलिंग नाले में आई बाढ़; 450 यात्री फंसे

उत्तराखंड के धराली में बादल फटने की तबाही के बीच, अब हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भी बादल फटने की घटना सामने आई है। तांगलिंग नाले के पास बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई, जिससे कई अस्थायी पुल बह गए। जानमाल के नुकसान की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

इस प्राकृतिक आपदा के चलते किन्नौर कैलाश यात्रा पर गए लगभग 450 यात्री मार्ग में फंस गए हैं। एनडीआरएफ, आईटीबीपी और स्थानीय पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। तांगलिंग क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

धराली में तबाही के बाद राहत कार्य तेज
इससे पहले उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने से भारी तबाही मची। करीब 20-25 मकान, होटल और होमस्टे बह गए। सेना, एनडीआरएफ और आईटीबीपी की टीमें लगातार राहत कार्य में लगी हैं। 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी, दो आईजी, तीन एसपी और कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर तैनात किए गए हैं।

भागीरथी नदी में उफान, भारी बारिश का अलर्ट
धराली सहित पूरे उत्तरकाशी में भारी बारिश जारी है। भागीरथी नदी उफान पर है और जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। भारत मौसम विभाग ने उत्तराखंड के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आर. के. जेनमनी के अनुसार, बुधवार सुबह 8:30 बजे तक अति भारी वर्षा की आशंका बनी हुई है।

Comments are closed.