रामबन में बादल फटा: जम्मू-कश्मीर में 3 लोगों की मौत, कई घरों को नुकसान

3

रामबन में बादल फटा, 3 की मौत, 5 लापता

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के राजगढ़ क्षेत्र में शनिवार सुबह बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई। इस हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग अभी भी लापता हैं।

बाढ़ की वजह से कई घर क्षतिग्रस्त हुए हैं और स्थानीय एजेंसियां राहत व बचाव कार्य में जुटी हैं। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

पिछले कुछ दिनों से जम्मू-कश्मीर में लगातार भारी बारिश हो रही है, जिससे नदियां और नाले उफान पर हैं।

Comments are closed.