दिल्ली-NCR में नवंबर की कड़ाके की ठंड, 3 साल का रिकॉर्ड टूटा; बारिश से और गिरेगा तापमान
दिल्ली-NCR में ठंड ने नवंबर की शुरुआत में ही रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 3.6 डिग्री कम है। मौसम विभाग के मुताबिक यह पिछले तीन साल में नवंबर का सबसे कम तापमान है।
इससे पहले 2021 में 7.3 डिग्री सेल्सियस सबसे कम नवंबर तापमान रहा था।
- NCR में तापमान
- नोएडा: 11–12°C
- गाजियाबाद: 12°C
- गुरुग्राम: 10°C
IMD के अनुसार 2023 में नवंबर का न्यूनतम तापमान 9.2°C और 2024 में 9.5°C रहा था।
बारिश के बाद सर्दी और बढ़ेगी
स्काईमेट के अनुसार दिल्ली में हल्की बारिश के बाद तापमान और नीचे जा सकता है।
IMD का कहना है कि:
- सुबह 8.30 बजे नमी 92% रही
- दिन का अधिकतम तापमान करीब 26°C रहने की संभावना
- अगले कुछ दिनों में हल्की बारिश हो सकती है
- बारिश होने पर सुबह और रात की ठंड में और इजाफा हो सकता है।
- उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान सामान्य से नीचे
दिल्ली, हरियाणा, ओडिशा, झारखंड, राजस्थान, मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में कई जगहों पर तापमान सामान्य से 1.6 से 3 डिग्री कम रहा।
तेलंगाना के कुछ इलाकों में यह गिरावट 5 डिग्री तक पहुंची।
मध्य प्रदेश में भी तापमान काफी नीचे है और 18–19 नवंबर को शीतलहर की आशंका जताई गई है।
दिल्ली, पश्चिमी यूपी और हरियाणा के ग्रामीण इलाकों में कोहरा भी बढ़ने लगा है।
प्रदूषण लगातार ‘खतरनाक’ स्तर पर
सर्दी बढ़ने के साथ दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति में भी सुधार नहीं हुआ है।
ग्रैप-III के तहत वर्क फ्रॉम होम और स्कूलों की छुट्टियों के बावजूद, कई क्षेत्रों में AQI अभी भी गंभीर श्रेणी में है।
दिल्ली में AQI
- जहांगीरपुरी: 419
- बवाना: 419
- वजीरपुर: 410
- रोहिणी: 384
- विवेक विहार: 396
- आनंद विहार: 382
- पंजाबी बाग: 371
- अशोक विहार: 381
कम हवा की गति और तापमान में गिरावट के कारण प्रदूषक हवा में ही फंसे रहने से स्थिति और खराब हो सकती है।
Comments are closed.