कड़ाके की ठंड और कोहरे से जूझ रहा उत्तर भारत, दिल्ली-यूपी-बिहार सबसे ज्यादा प्रभावित

2

उत्तर भारत इस समय कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की चपेट में है। सुबह के वक्त कई इलाकों में हालात ऐसे हैं कि कुछ दूरी से आ रही गाड़ियां तक दिखाई नहीं दे रहीं, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ है।

दिल्ली-NCR में कोहरे की मार
दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार, 23 दिसंबर की सुबह घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रह सकता है।

दिल्ली में और बढ़ेगी ठंड
एक्यूवेदर के अनुसार, आने वाले दिनों में राजधानी में ठंड और तेज हो सकती है। 24 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक गिरने की संभावना है। वहीं 25 दिसंबर (क्रिसमस) को भी सर्दी का असर बना रह सकता है।

कश्मीर में कड़ाके की ठंड, कोहरे से राहत
कश्मीर घाटी में 23 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि, आज और कल यहां कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद है, जिससे मौसम अपेक्षाकृत साफ रहेगा और पर्यटकों को ठंड का आनंद लेने का मौका मिलेगा।

बिहार का मौसम
बिहार में आज मौसम साफ रहने और धूप निकलने की संभावना जताई गई है। राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश में राहत के संकेत
उत्तर प्रदेश के कई शहर पिछले कुछ दिनों से कोहरे में लिपटे हुए हैं, लेकिन आज धूप खिलने की उम्मीद है। रात में भी मौसम साफ रह सकता है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने की संभावना है।

पंजाब में गिरेगा तापमान
पंजाब में आज मौसम साफ रहने का अनुमान है। चंडीगढ़ में दिनभर धूप खिली रहेगी और अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को न्यूनतम तापमान 2 डिग्री और गिरकर 7 डिग्री तक पहुंच सकता है।

Comments are closed.