कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का बर्मिंघम में रंगारंग आगाज, सिंधु-मनप्रीत ने की भारतीय दल की अगुवाई

0 76

र्मिंघम के अलेक्जेंडर स्टेडियम (Alexander Stadium) में एक भव्य उद्घाटन समारोह के बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का आधिकारिक तौर पर आगाज हो गया है.

ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने भारतीय दल का नेतृत्व किया. दरअसल इससे पहले ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह में ध्वजवाहक के तौर पर देश का नेतृत्व करना था. लेकिन भाला फेंक का यह एथलीट हाल ही में विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने के अभियान के दौरान चोटिल हो गया था. जिसके कारण ये कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में हिस्सा नहीं ले सके.

भारत का प्रतिनिधित्व 215 एथलीट करेंगे, जो कि 19 खेलों के 141 कार्यक्रमों में भाग लेंगे. राष्ट्रमंडल खेल 2022, 28 जुलाई से आठ अगस्त 2022 के बीच इंग्लैंड के बर्मिंघम में आयोजित किए जाएंगे. वहीं महिला T20 क्रिकेट इस साल बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों में अपनी शुरुआत कर रहा है, जिसमें शीर्ष आठ टीमें स्वर्ण पदक के लिए प्रतिस्पर्धा कर रही हैं. भारतीय महिला क्रिकेट टीम शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान में उतरेगी.

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का कार्यक्रम

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 के पहले दिन प्रतिस्पर्धा में भारतीय खिलाड़ियों का कार्यक्रम इस प्रकार है-

तैराकी :

कुशाग्र रावत – 400 मीटर फ्री स्टाइल हीट (दोपहर 3:00 बजे)

आशीष कुमार सिंह – 100 मीटर बैकस्ट्रोक एस9 हीट (दोपहर 3:00 बजे)

साजन प्रकाश – 50 मीटर बटरफ्लाई हीट (दोपहर 3:00 बजे)

श्रीहरि नटराज – 100मी बैकस्ट्रोक एच (दोपहर 3:00 बजे)

कुशाग्र रावत – (अगर क्वालीफाई कर लिया) – 400 मीटर फ़्रीस्टाइल फ़ाइनल (रात 11:30 बजे)

आशीष कुमार सिंह – (अगर क्वालीफाई कर लिया) – 100 मीटर बैकस्ट्रोक एस9 फाइनल (रात 11:30 बजे)

साजन प्रकाश – (अगर क्वालीफाई कर लिया) – 50 मीटर बटरफ्लाई सेमी (रात 11:30 बजे)

श्रीहरि नटराज – (अगर क्वालीफाई कर लिया) – 100 मीटर बैकस्ट्रोक सेमी (रात 11:30 बजे)

मुक्केबाजी :

शिव थापा : पुरूष 63.5 किग्रा, राउंड 32 (शाम 4:30 बजे)

सुमित कुंडु : पुरूष 75 किग्रा, राउंड 32 (शाम 4:30 बजे)

रोहित टोकस : पुरूष 67 किग्रा, राउंड 32 (रात 11:00 बजे)

आशीष चौधरी : पुरूष 80 किग्रा, राउंड 32 (रात 11:00 बजे)

जिमनास्टिक्स :

योगेश्वर, सत्यजीत, सैफ – पुरूष व्यक्तिगत और टीम क्वालीफाइंग (रात 1:30 बजे)

पुरूष टीम फाइनल : (अगर क्वालीफाई कर लिया) (रात 10:00 बजे)

हॉकी :

भारत बनाम घाना : महिला ग्रुप चरण (शाम 6.30 बजे)

लॉन बॉल्स :

नयानमोनी – महिला एकल (दोपहर 1.00 बजे)

दिनेश, नवनीत, चंदन – पुरूष ट्रिपल्स (दोपहर 1.00 बजे)

सुनील, मृदुल – पुरूष पेयर दौर 1 (शाम 7.30 बजे)

रूपा, तानिया, लवली – महिला फोर दौर 1 (शाम 7.30 बजे)

स्क्वाश :

सौरव, रमित, अभय – राउंड 64 (शाम 4.30 बजे)

जोशना, सुनैना, अनहत – राउंड 64 (शाम 4.30 बजे)

पुरूष एकल : राउंड 64 (रात 10.30 बजे)

महिला एकल : राउंड 64 (रात 10.30 बजे)

टेबल टेनिस:

पुरुष टीम – क्वालीफाइंग दौर 1 (दोपहर 2:00 बजे)

महिला टीम- क्वालीफाइंग दौर 1 (दोपहर 2:00 बजे)

पुरुष टीम- क्वालीफाइंग दौर 2 (रात 8:30 बजे)

महिला टीम- क्वालीफाइंग दौर 2 (रात 8:30 बजे)

ट्रैक साइकिलिंग:

विश्वजीत, नमन, वेंकप्पा, अनंत, दिनेश- पुरुष टीम परसुईट क्वालीफिकेशन (दोपहर 2:30 बजे)

मयूरी, त्रियशा, शुशिकला- महिला टीम स्प्रिंट क्वालीफिकेशन (दोपहर 2:30 बजे)

रोजित, रोनाल्डो, डेविड, एसो- पुरुष टीम स्प्रिंट क्वालीफिकेशन (दोपहर 2:30 बजे)

पुरुष टीम परसुईट फाइनल (अगर क्वालीफाई कर लिया) (रात 8:30 बजे)

महिला टीम स्प्रिंट फ़ाइनल (अगर क्वालीफाई कर लिया) (रात 8:30 बजे)

पुरुष टीम स्प्रिंट फ़ाइनल (अगर क्वालीफाई कर लिया) (रात 8:30 बजे)

ट्रायथलॉन:

आदर्श, विश्वनाथ – पुरुष फाइनल (दोपहर 3:30 बजे)

संजना, प्रज्ञा- महिला फाइनल (शाम 5:30 बजे)

Leave A Reply