पुणे में कांग्रेस नेता सुरेश कलमाड़ी का 82 वर्ष की उम्र में निधन

4

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश कलमाड़ी का मंगलवार तड़के 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने पुणे में अंतिम सांस ली।

कलमाड़ी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उन्हें दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, उन्होंने सुबह करीब 3:30 बजे दम तोड़ दिया। पुणे के पूर्व सांसद और रेल राज्य मंत्री रह चुके सुरेश कलमाड़ी का अंतिम संस्कार आज दोपहर 3:30 बजे पुणे के नवी पेठ स्थित वैकुंठ श्मशानभूमि में किया जाएगा। इससे पहले उनका पार्थिव शरीर दोपहर 2 बजे तक एरंडवाने स्थित उनके आवास ‘कलमाड़ी हाउस’ में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया,
“पुणे के पूर्व सांसद, रेल राज्य मंत्री और भारतीय ओलंपिक संघ के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी (81) का मंगलवार, 6 जनवरी को सुबह 3:30 बजे पुणे में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।”

सुरेश कलमाड़ी के परिवार में उनकी पत्नी, एक विवाहित पुत्र, बहू, दो विवाहित पुत्रियां, दामाद और पोते-पोतियां हैं।

Comments are closed.