उत्तरी भारत ठंड से जम रहा, दक्षिण में ‘दितवाह’ तूफान की आहट—जानें आज का मौसम अपडेट

6

उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। दिसंबर की शुरुआत के साथ ही कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। कई इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छा रहा है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो रही है।

वहीं दक्षिण भारत के कई राज्य चक्रवात ‘दितवाह’ के चलते भारी बारिश का सामना कर रहे हैं। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी तेज हो गई है। कश्मीर के कई क्षेत्रों में तापमान शून्य से नीचे पहुंच चुका है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को खासा राहत मिल रही है। पारा गिरने से ठिठुरन और बढ़ गई है।

दिल्ली में आज का मौसम
दिल्ली-एनसीआर में ठंड के साथ-साथ प्रदूषण भी लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। स्मॉग और खराब एयर क्वालिटी के बीच मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार को मौसम में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। बारिश की संभावना नहीं है और न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

यूपी में पारा और गिरेगा
आईएमडी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 2 और 3 दिसंबर को तापमान में और कमी देखने को मिलेगी। मंगलवार को पूर्वी व पश्चिमी यूपी का मौसम साफ रह सकता है, लेकिन सुबह के समय कुछ जगहों पर हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहेगा।

दक्षिण भारत में दितवाह तूफान का असर
दक्षिण भारत के कई क्षेत्र चक्रवात ‘दितवाह’ की वजह से लगातार बारिश के दौर से गुजर रहे हैं। तटीय श्रीलंका और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने इस तूफान के कारण तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 2 दिसंबर तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

Comments are closed.