हिमाचल में बारिश का कहर: 106 की मौत, 1000 करोड़ का नुकसान, जनजीवन अस्त-व्यस्त

6

हिमाचल में बारिश का कहर: 106 की मौत, 1000 करोड़ का नुकसान, 199 सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से तबाही जारी है। मंगलवार को शिमला, बिलासपुर और सोलन में मूसलधार बारिश हुई, जबकि मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों के लिए 16 जुलाई तक यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, 21 जुलाई तक बारिश से राहत की उम्मीद नहीं है।

बारिश से प्रदेश का तापमान 1-2 डिग्री गिरा है। ऊना और धौलाकुआं में सबसे अधिक 32.5°C तापमान दर्ज किया गया।

20 जून से अब तक 106 मौतें
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) के मुताबिक, 20 जून से 15 जुलाई के बीच वर्षाजनित हादसों में कुल 106 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 62 मौतें सीधे बारिश से संबंधित आपदाओं (भूस्खलन, बादल फटना, डूबना, बिजली गिरना, इत्यादि) से हुईं, जबकि 44 लोग सड़क दुर्घटनाओं में मारे गए।

बारिश से जुड़ी मौतों का ब्योरा:

बादल फटना: 15 मौतें

ऊंचाई से गिरना: 12

डूबना: 11

अचानक बाढ़: 8

बिजली गिरना व सांप के काटने से: 5-5

भूस्खलन व आग: 1-1

बुनियादी ढांचे को भी भारी नुकसान
384 मकान पूरी तरह ध्वस्त

666 मकान, 244 दुकानें और 850 पशुशालाएं आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त

171 पेयजल योजनाएं ठप, जिनमें सबसे ज़्यादा मंडी (142) में

199 सड़कें बंद, जिनमें मंडी (141), कुल्लू (35), कांगड़ा (10) प्रमुख

केंद्र से मांगी मदद
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर बताया कि अचानक आई बाढ़ और बादल फटने की घटनाओं से राज्य को करीब 1000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

Comments are closed.