रुड़की में BSP नेता पर जानलेवा हमला, हाईवे पर अज्ञात हमलावरों ने लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल
उत्तराखंड के रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। हरिद्वार हाईवे पर रविदास धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष और बहुजन समाज पार्टी (BSP) नेता योगेश कुमार पर अज्ञात युवकों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से बेरहमी से हमला कर दिया। हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अचानक हुए इस हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल योगेश कुमार को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताई है और उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में पुलिस को आपसी रंजिश या पुराने विवाद की आशंका है। अधिकारियों ने कहा है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क के बीचोंबीच कुछ युवक एक व्यक्ति पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ प्रहार कर रहे हैं। पीड़ित खुद को बचाने की कोशिश करता दिखता है, लेकिन हमलावर बिना रुके वार करते रहते हैं। किसी राहगीर ने यह पूरी घटना अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
Comments are closed.