दिल्ली में आज सुबह फिर जहरीला स्मॉग छाया रहा। धौला कुआं में AQI 337 और आनंद विहार में 386 दर्ज हुआ, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के मुताबिक PM2.5 प्रमुख प्रदूषक है।
स्मॉग और कोहरे की वजह से विजिबिलिटी काफी घट गई है, जिससे सड़क पर चल रहे वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है। डॉक्टरों ने बच्चों, बुजुर्गों और सांस से जुड़ी बीमारियों वाले लोगों को बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।
जहांगीरपुरी में प्रदूषण स्तर सबसे ऊपर रहा। यहां AQI 401 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ स्तर है। बवाना में AQI 365, अशोक विहार में 374, मुंडका में 371 और नेहरू नगर में 362 रिकॉर्ड किए गए।
| इलाका | AQI (आज सुबह) |
|---|---|
| अशोक विहार | 374 |
| बवाना | 365 |
| द्वारका सेक्टर 8 | 335 |
| आईटीओ | 271 |
| जहांगीरपुरी | 401 |
| मुंडका | 371 |
| नरेला | 365 |
| नेहरू नगर | 362 |
| पटपड़गंज | 334 |
| पश्चिम विहार | 360 |
| सोनिया विहार | 338 |
Comments are closed.