दिल्ली-NCR की हवा में हल्की राहत, पर कई जोन में AQI 300+ बना हुआ

2

दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार जरूर दिखा है, लेकिन प्रदूषण अब भी खतरनाक स्तर के आसपास बना हुआ है। सीपीसीबी के अनुसार, गुरुवार सुबह दिल्ली का औसत AQI 285 रहा, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

बुधवार को भी हालात लगभग ऐसे ही थे, जबकि विशेषज्ञों ने अगले कुछ दिनों तक वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रहने की चेतावनी दी है। एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम ने 13 दिसंबर तक स्थिति बिगड़ने की संभावना जताई है।

कई इलाकों में प्रदूषण बहुत खराब श्रेणी में पहुंच चुका है—आनंद विहार में AQI 302, बवाना 334, चांदनी चौक 308, ITO 309, जहांगीरपुरी 341 और रोहिणी में 339 दर्ज किया गया। नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम के कई हिस्सों में भी AQI 300 के करीब या उससे ऊपर बना हुआ है।

प्रदूषण कम करने के लिए एंटी-स्मॉग गन से छिड़काव किया जा रहा है। वहीं, अधिकारियों ने लोगों को जरूरी सावधानियां अपनाने की अपील की है।

CPCB के अनुसार AQI श्रेणियां:

201–300: खराब

301–400: बहुत खराब

401–500: गंभीर

Comments are closed.