मघोंटू हवा से अभी भी राहत नहीं, दिल्ली-NCR का AQI 350 पार—अपने क्षेत्र की स्थिति देखें

5

दिल्ली-एनसीआर में दमघोंटू हवा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा। राजधानी में जहरीला स्मॉग लगातार छाया है और सोमवार सुबह 7 बजे दिल्ली का औसत AQI 318 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।

रविवार को भी हवा की गुणवत्ता इसी श्रेणी में रही थी और विशेषज्ञों का अनुमान है कि पूरा हफ्ता प्रदूषण का स्तर ‘बहुत खराब’ जोन में बना रहेगा। रविवार का 24 घंटे का औसत AQI 308, जबकि शनिवार को यह 330 था।

दिल्ली के प्रमुख इलाकों में सोमवार का AQI:

आनंद विहार: 354

बवाना: 368

मुंडका: 355

जहांगीरपुरी: 348

रोहिणी: 346

नरेला: 344

चांदनी चौक: 321

द्वारका: 325

ITO: 326

बुराड़ी: 327

विवेक विहार: 291

एनसीआर में स्थिति:

नोएडा सेक्टर-62: 297

गाजियाबाद (वसुंधरा): 308

इंदिरापुरम: 284

गुरुग्राम सेक्टर-51: 286

CPCB के अनुसार AQI 301-400 ‘बहुत खराब’ और 401-500 ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है, जिसमें सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

Comments are closed.