दिल्ली का ‘डर्टी’ बाबा: 5 राज्यों में छापेमारी, 50 मोबाइल बरामद, गरीब लड़कियों के शोषण का खुलासा

1

डर्टी बाबा चैतन्यानंद फरार, 5 राज्यों में पुलिस की छापेमारी।

दिल्ली के नामी आश्रम का बाबा चैतन्यानंद छात्राओं के शोषण के आरोपों के बाद फरार है। 17 पीड़िताओं के बयान दर्ज हो चुके हैं और पुलिस उसे पकड़ने के लिए दिल्ली, यूपी, राजस्थान, हरियाणा और उत्तराखंड में छापेमारी कर रही है। बाबा लगातार लोकेशन बदल रहा है, आखिरी बार वह आगरा में ट्रेस हुआ था।

मोबाइल फोन में डिलीट चैट्स

पुलिस ने 50 से ज्यादा छात्राओं के मोबाइल खंगाले। सभी में चैट पहले से डिलीट मिलीं। शक है कि बाबा ने दबाव डालकर सबूत मिटवाए। अब डेटा रिकवरी की कोशिश जारी है।

बढ़ते केस और नए आरोप

बाबा के खिलाफ अब तक 5 केस दर्ज हैं। हाल ही में मठ की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला भी जोड़ा गया है। 2009 में डिफेंस कॉलोनी में भी केस दर्ज हो चुका है।

लग्जरी कार से फर्जी UN प्लेट बरामद

चैतन्यानंद की वॉल्वो कार पर नकली UN नंबर प्लेट लगी मिली। पुलिस ने 9 नीली प्लेट बरामद कीं, जिन पर “United Nations” और “OECD” लिखा था। सभी नंबर प्लेट फर्जी पाई गईं।

पुलिस का शिकंजा

आरोपी के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी है। पुलिस का मानना है कि सहयोगियों की मदद से वह छिपा हुआ है, लेकिन अब देश छोड़कर भागना उसके लिए नामुमकिन है।

Comments are closed.