भारत ने U19 WC 2026 फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से हराकर जीता छठा खिताब
भारत ने शुक्रवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए U19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से हराकर छठा खिताब अपने नाम किया। भारतीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 30 चौकों की मदद से 175 रन की यादगार पारी खेली। भारत ने 9 विकेट पर 411 रन बनाए, जबकि इंग्लैंड की टीम 40.2 ओवर में 311 रन पर सिमट गई।
ICC से प्राइज मनी क्यों नहीं?
U19 वर्ल्ड कप जीत के बावजूद भारतीय खिलाड़ियों को ICC की ओर से नकद पुरस्कार नहीं मिला। ICC इस टूर्नामेंट को ‘डेवलपमेंट टूर्नामेंट’ मानता है, ताकि युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय अनुभव मिले और उनकी प्रतिभा निखरे। ICC पहले से ही सदस्य देशों को ‘डेवलपमेंट प्रोग्राम’ के तहत फंडिंग देता है, इसलिए विजेता या उप-विजेता के लिए अलग से इनाम राशि नहीं रखी जाती।
BCCI इनाम की घोषणा करेगी
हालांकि ICC से इनाम नहीं मिला, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों को खाली हाथ नहीं जाना पड़ेगा। BCCI की परंपरा रही है कि जूनियर टीमों की ग्लोबल सफलता पर भारी नकद पुरस्कार दिए जाते हैं। साल 2022 में पुरुष टीम के हर खिलाड़ी को 40 लाख रुपये और सपोर्ट स्टाफ को 25 लाख रुपये दिए गए थे। महिला टीमों के लिए 2023 और 2025 में सामूहिक रूप से 5 करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
2026 के ऐतिहासिक खिताब के बाद उम्मीद है कि BCCI जल्द ही खिलाड़ियों और कोचों के लिए बड़ा नकद पुरस्कार का ऐलान करेगी।
Comments are closed.