हिमाचल में बारिश-भूस्खलन से तबाही, 360 की मौत।
हिमाचल प्रदेश में बारिश और भूस्खलन का कहर जारी है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) के मुताबिक, 20 जून से अब तक 360 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 197 मौतें प्राकृतिक आपदाओं — भूस्खलन, अचानक बाढ़, बादल फटना, डूबना और बिजली गिरने — से हुईं, जबकि 163 लोग सड़क हादसों में मारे गए।
भारी तबाही और नुकसान
राज्य में 1,087 सड़कें बंद हैं, 2,838 बिजली लाइनें और 509 पेयजल योजनाएं बाधित हैं। अब तक 426 लोग घायल, 47 लापता और 1,440 पशु मारे गए हैं। कुल नुकसान 3,979 करोड़ रुपये से अधिक आंका गया है।
मंडी सबसे ज्यादा प्रभावित
मंडी जिले में 36, कांगड़ा में 31, चंबा और शिमला में 21-21 और कुल्लू में 20 लोगों की मौत हुई है।
राहत और बचाव कार्य
सड़क, बिजली और जलापूर्ति बहाल करने का काम तेज़ी से चल रहा है। कृषि और बागवानी को भी भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं, मणिमहेश यात्रा में फंसे श्रद्धालुओं को चिनूक हेलिकॉप्टर से सुरक्षित निकाला जा रहा है। पहली उड़ान में 50 तीर्थयात्री भरमौर से चंबा लाए गए।
Comments are closed.